Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की डायल 112 मोबाईल टीम ने बैग को बरामद कर लौटाई परेशान पर्यटक के चेहरे की मुस्कान

0
ख़बर शेयर करें -

रेस्टोरेंट में छूट गया था पर्यटक का बैग,जिसमें थी डेढ़ लाख से अधिक नगदी और जरुरी कागजात

मदद के लिये डायल किया 112 तत्काल मिली पुलिस सहायता

अल्मोड़ा पुलिस की डायल 112 मोबाईल टीम ने बैग को बरामद कर लौटाई परेशान पर्यटक के चेहरे की मुस्कान

आज दिनांक 14/06/2024 को दिल्ली निवासी एक पर्यटक का बैग लोधिया में चाय पीने के दौरान एक रेस्टोरेंट में छूट गया था, जिसमें 1,60,000 रुपये और पासपोर्ट व अन्य जरुरी कागजात थे। जिसकी सूचना उनके द्वारा डायल 112 में दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में सेवा पखवाड़े का भव्य आगाज, बहुउद्देशीय शिविर में 971 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

सूचना पर डायल 112 की मोबाईल टीम द्वारा  त्वरित कार्यवाही करते हुए जानकारी जुटाकर पर्यटक का बैग बरामद कर सुपुर्द किया गया। पर्यटक द्वारा बताया गया कि बैग छूट जाने के बारे में उनको कौसानी में पता चला।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:अयोध्या की घटना के बाद BKTC अलर्ट, बद्री-केदारनाथ के दान-चढ़ावे को लेकर सख्त आदेश जारी

बैग वापस पाकर व तत्काल मिली पुलिस सहायता से पर्यटक काफी खुश हुए और उनके द्वारा पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई। 

💠डायल 112 मोबाईल टीम- 

1.अपर उ0नि0 अवतार सिंह 

2.हेड कानि0 बसन्त लाल

3.कानि0 कैलाश काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *