Almora News :अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस में तैनात जवानों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल,शिखर तिराहे पर ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिला पर्स,अथक प्रयासों से पर्स स्वामी का पता लगाकर किया सुपुर्द

शिखर तिराहे पर ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिला था पर्स, जिसमें 26000/- रुपये व एक मोबाइल था

अथक प्रयासों से पर्स स्वामी का पता लगाकर किया सुपुर्द 

नगदी व मोबाइल खोने से निराश हुई पर्स स्वामिनी के चेहरे पर लौटी खुशी, जताया जवानों का आभार

दिनांक 09.06.2024 को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस में तैनात कानि0 श्री उमेश चंद्र को शिखर तिराहा अल्मोड़ा में ड्यूटी के दौरान सड़क पर गिरा एक पर्स मिला, जिसमें 26,000 रुपये व एक मोबाइल था। अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा आस-पास जानकारी जुटाकर पर्स स्वामी का पता लगाया, जिसके बाद पर्स, नगदी व मोबाइल को पर्स स्वामिनी प्रतीभा वर्मा के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

महिला ने बताया कि वह पर्स व मोबाइल खोने से काफी परेशान हो गयी थी, उनके द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए, आभार व्यक्त किया गया.