Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनजागरुकता अभियान हैं जारी,थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा ने ‘नशे से दूर शिक्षा के साथ ‘ अभियान के तहत बीयरशिबा स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और नशे से बचने के सम्बन्ध में जानकारी देकर किया जागरुक

0
ख़बर शेयर करें -

छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग पूछे कई रोचक प्रश्न,

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को जनपद के स्कूल, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर साइबर क्राइम, नशे से बचने, महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने के निर्देश दिये गये हैं। 

निर्देशों के क्रम में श्री विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में दिनांक 07.06.2024 को थानाध्यक्ष  सुश्री मीना आर्या, महिला थाना अल्मोड़ा ने “अल्मोड़ा कुमाऊं फास्ट न्यूज और चर्चा कॉर्नर” द्वारा आयोजित “नशे से दूर शिक्षा के साथ” अभियान के तहत बीयरशिबा स्कूल अल्मोड़ा के छात्र- छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले,गांवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 में दें।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:माँ नंदा देवी मेले के मद्देनज़र अल्मोड़ा में यातायात पुलिस सख्त; नो-पार्किंग में खड़े 28 वाहनों के काटे चालान

💠साइबर अपराध जागरूकता-

वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में  बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। 

💠महिलाओं तथा बाल अपराधों के प्रति किया जागरुक-

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:केदारनाथ में द्वितीय चरण की हेली सेवाएं शुरू, पैदल मार्ग चीरबासा के पास मलबे से अवरुद्ध

 इस दौरान महिलाओं तथा बाल अपराधों से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।

💠हेल्प लाइन नंबर-

इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री वेद प्रकाश बिनवाल, श्री दीपक तिवारी और प्रधानाचार्या के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *