ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में तपती गर्मी से एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद है। चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। कुछ दिनों तक अब देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला हैै। मौसम विभाग ने चार जून को प्रदेश भर में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड रोडवेज: दो माह से वेतन न मिलने पर ग्रामीण डिपो कर्मचारियों का ISBT पर धरना

इसके साथ ही मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 5 और 6 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बादल बरसने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाऐं भी चलेंगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते शनिवार तक भीषण गर्मी और हीटवेव चल रही थी। इस दौरान गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम बदला और राहत भी मिली। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:द्वाराहाट कोतवाली में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं संग गोष्ठी, सुरक्षा और नशा मुक्ति पर दिया जोर

बीते रोज हुई झमाझम बारिश का असर तापमान पर ऐसा पड़ा कि दो सप्ताह बाद दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। इसके साथ रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे अपराह्न बाद बूंदाबांदी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *