Uttrakhand News :पीसीएस अफसर को परोसी गई कड़ाही पनीर में हड्डी निकलने पर हंगामा,रेस्टोरेंट हुआ सील

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे संचालित हवेली रेस्टोरेंट में पीसीएस अफसर को परोसी गई कड़ाही पनीर में हड्डी निकलने पर हंगामा हो गया। मतगणना ड्यूटी पर उड़ीसा जाने के लिए निकले उत्तराखंड में तैनात पीसीएस अफसर की सूचना पर स्थानीय प्रशासनिक अफसरों में भी खलबली मच गई।

आनन-फानन में मंडी धनौरा के एसडीएम व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाने का सैंपल लेकर रेस्टोरेंट सील कर दिया गया। उधर, रेस्टोरेंट प्रबंधन ने माना कि स्टाफ की चूक से ऐसा हुआ है। इसकी जांच की जाएगी। बता दें कि रेस्टोरेंट पूर्व सांसद हरीश नागपाल का है और इसका संचालन लीज पर हसनपुर निवासी पंकज भारद्वाज व तीन अन्य पार्टनर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

घटनाक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड के डायरेक्टर पीसीएस अधिकारी श्रीश कुमार अल्मोड़ा बेटे के साथ दिल्ली जाते समय हवेली रेस्टोरेंट पर रुके। उन्हें उड़ीसा को मतगणना आब्जर्वर बनाया गया है। शनिवार को उनकी दिल्ली से उड़ीसा के लिए फ्लाइट थी। उन्होंने कड़ाही पनीर व अन्य चीजें मंगाई। जैसे ही श्रीश ने खाना शुरु किया, एक निवाले में हड्डी निकल आई। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने स्टाफ को बुलाकर नाराजगी जताई। साथ ही फोन पर स्थानीय प्रशासनिक अफसरों को जानकारी दी। कुछ ही देरों में खाद्य विभाग की टीम और एसडीएम चंद्रकांता व प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन मौके पर पहुंच गए। तत्काल मौके से खाने के नमूना लिया गया। एसडीएम के बताया कि रेस्टोरेंट सील करा दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

-आला अफसरों के निर्देश पर हवेली रेस्टोरेंट पर जांच की गई। शाकाहारी होटल में खाने में हड्डी कहां से आई, यह जांच का विषय है। खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। फिलहाल होटल को सील करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

चंद्रकांता, एसडीएम धनौरा

-शुक्रवार देर रात होटल स्टाफ ने पार्टी की थी। उनका किचन होटल में अलग बना है। स्टाफ में से ही किसी ने ये लापरवाही की है। किचन तक हड्डी कैसे पहुंचे, जानकारी नहीं है। अपने स्तर पर भी जांच करा रहे हैं।

पंकज भारद्वाज, होटल संचालक