Almora News :नगदी से भरा बैग उठा ले गया बन्दर, परेशान बैग स्वामी ने ड्यूटी में तैनात अल्मोड़ा पुलिस के जवान को बताया वाक्या,अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने आस-पास के जंगलों में 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढकर किया सुपुर्द

0
ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 31/ 5/2024 को चितई मंदिर में श्री नितिन पंत जी बैग कंधे में टांगकर मंदिर परिसर में कुछ कार्य कर रहे थे,तो इस दौरान बन्दर झपटा और बैग निकालकर ले गया। जिसमें 20,000 रुपये रखे हुए थें, जिससे बैग स्वामी काफी परेशान हो गये। 

हैरान परेशान बैग स्वामी ने अपने साथ हुयी इस घटना को चितई मंदिर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अल्मोड़ा पुलिस के हेड कानि0 आसिफ हुसैन को बताया,जिस पर पुलिस जवान द्वारा कुछ युवकों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में बैग की खोजबीन शुरु की गई,लगभग 01 घंटे की लगातार कड़ी मशक्कत के बाद नगदी भरा बैग बरामद हो गया, बैग में 20,000 रुपये सुरक्षित थे,जिसे बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:नैनीताल: माल रोड पर 1 अगस्त से 'नो हॉर्न जोन', उल्लंघन करने पर लगेगा ₹1000 का जुर्माना

अल्मोड़ा पुलिस के जवान से त्वरित मदद पाकर बैग  स्वामी  काफी  प्रसन्न  हुए और आभार प्रकट  किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *