Weather Update :मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पहाड़ी जिलों के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं,जानिए केसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने देहरादून समेत तिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ, अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत और पौडी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

💠दून में पारा फिर 38.9 डिग्री पर पहुंच गया

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 16 सितम्बर से सजेगा माँ नन्दा देवी मेला 2026: 23 अगस्त को मंदिर परिसर में होंगे सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के ऑडिशन

दून की गर्मी ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 38.9 डिग्री पर पहुंच गया. मई में अब तक तीन बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया है. पिछले शनिवार को तापमान दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41 डिग्री तक पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से तबाही, 40 मीटर लंबा पुल बहा; BRO जवान लापता

💠यहाँ तापमान है

शहर अधिकतम न्यूनतम

देहरादून 38.9 26.8

पंतनगर 39.5 25.2

मुक्तेश्वर 25.2 14.9

नई टेहरी 27.6 18.4

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है धूप भी खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *