Almora News :नाराज होकर 04 नन्हे बच्चों सहित घर से निकली महिला को धौलछीना पुलिस ने हल्द्वानी से किया सकुशल बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 06/05/2024 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी 01 व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये चार नन्हे बच्चों के साथ कही चली गई है, जो अभी तर घर वापस नही आयी ।

सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला व बच्चों की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों  से गुमशुदा महिला और 04 बच्चों को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया गया, गुमशुदा महिला ने बताया कि वह किसी बात पर नाराज होकर चली गई थी। पुलिस टीम ने महिला और उसके पति की काउंसलिंग कर भली-भांति समझाया। तत्पश्चात महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही को सराहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *