Almora News :व्यापारियों ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर नगर में महिला शौचालय की व्यवस्था की करी मांग

अल्मोड़ा। व्यापारियों ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर नगर में महिला शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। ईओ को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर में मिलन चौक से लेकर थाना बजार व धारानौला में कहीं भी महिला शौचालय की व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की कर्मचारियों को दीवाली की सौगात, ₹7,000 बोनस का एलान

इससे पर्यटक समेत व्यापारियों को दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है। मिलन चौक के पास स्थित सुलभ शौचालय पिछले एक साल से बंद पड़ा है। व्यापारियों ने महिला शौचालय बनाने, बंदे पड़े सुलभ शौचालय को खोलने, वार्डों और मोहल्लों में मच्छर रोधी दवा छिड़कने, साफ-सफाई की व्यवस्था को सही करने आदि की मांग की। यहां पूर्व नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष प्रतेश कुमार पांडे, पूर्व जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हरी कृष्ण खत्री, पूर्व उपसचिव नगर व्यापार मंडल अमन नज्जौन, पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नवनीत वर्मा, नरेंद्र कुमार विक्की, रवि बोरा, विजय जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी आदि रहे.

Advertisement