ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। बारिश के बाद भी नगरवासियों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से चटक धूप खिली रही। साथ ही उमस ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी।

गर्मी बढ़ने के साथ आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक की डिमांड भी बढ़ने लगी है। वहीं, दोपहर के समय बाजार में लोगों की आवाजाही भी कम हो रही है। शुक्रवार को नगर का अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संस्कृति और आस्था का संगम: बूढ़ा केदार में संपन्न हुआ पौराणिक ‘भेरू कु तमासु’ महोत्सव

💠पहाड़ से मैदान तक बादल

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी से कुछ राहत है और बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आमतौर पर बादल छाने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। आसपास के क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम शुष्क बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:यहाँ रेलिंग से लटके मिले छात्र-छात्रा के शव, जांच में जुटी पुलिस

💠शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 37.5, 26.6

ऊधम सिंह नगर, 37.1, 27.5

मुक्तेश्वर, 24.0, 12.9

नई टिहरी, 26.0, 17.0

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही चटक धूप खिली रही और उमस भरा दिन रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है धूप भी खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *