Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कराई परेड

0
ख़बर शेयर करें -

स्वयं भी दौड़ लगाकर पुलिस बल को अच्छी फिटनेस के लिये किया प्रेरित

दौड़,ड्रिल,शस्त्राभ्यास,सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल का कराया अभ्यास

पुलिस लाईन के कार्यालयों व कर्मचारी मैस का किया निरीक्षण

आज दिनांक 17-05-2024 को श्री देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:रुद्रपुर में जूता व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया । परेड के दौरान दौड़,तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया । 

परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन के कार्यालयों का निरीक्षण किया गया और कर्मचारी मैस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता चैक की गयी व मैस कमांडर को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: वनाग्नि से निपटने के लिए सिमतोला इको पार्क में हुआ मॉक ड्रिल, परखी गई तैयारियों की धार

इस दौरान सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद,सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा व प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम सहित जनपद के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष व पुलिस कार्यालय शाखाओ,दूरसंचार,फायर स्टेशनों के प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *