हल्द्वानी में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिये। बुधवार को मई माह में अब तक सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 40.5 डिग्री पहुंचा। दिन में गर्म हवा चलने के साथ उमस भी रही। दोपहर के समय बाजार में कई दुकानें भी बंद रही और ग्राहक नदारद दिखे जिससे बाजार में सूनसानी छायी रही।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे क्रॉस बैरियर, डीएम ने दिए निर्देश

शाम के समय सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल उड़ाती पश्चिमी हवा चली। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह के अनुसार मई माह में 2017 में सबसे अधिक तापमान रहा था उसके बाद बुधवार को सबसे गर्म दिन रहा। उन्होंने बताया कि अभी चार-पांच दिन मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल; डोनर लेकर पहुंची रेडक्रॉस, फिर भी रेफर हुई 12 वर्षीय बालिका

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा अपराहन बाद तेज हवाएं और बूंदाबादी हुई,अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा धूप निकलेगी।

 

Advertisement