उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में अपडेट सामने आया है। पहाड़ के नौ जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में  को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

💠वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 

मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। 15 मई से प्रदेशभर में मौसम साफ रह सकता है। उधर, चारधाम में मंगलवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं।

वहीं बुधवार और गुरुवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक 14 मई को बादल छाए रह सकते हैं। चारधाम में अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा सकता है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में 14 मई को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। 15 और 16 मई को मौसम साफ रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह-सुबह मौसम साफ है और धूप खीली रही। अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा धूप निकलेगी हल्की धुंध छा सकती है।