Almora News :स्व0 किशन सिंह बिष्ट की 120 से 150 वर्ष कोरा खड़ग/खांन् पं0 गोविन्द बल्लभ पंत, राजकीय संग्रहालय,अल्मोड़ा को दान स्वरूप की गई भेट

अल्मोड़ा डॉ0 चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि  स्व0 किशन सिंह बिष्ट, ग्राम व पो0-खड़ाऊ, बाखली-पिछाड़ी, अल्मोड़ा की कोरा (खड़ग/खांन्) जो कि लगभग 120 से 150 वर्ष पुरानी है, उनकी इच्छानुसार उनके पुत्रों धीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं राकेश सिंह बिष्ट द्वारा पं0 गोविन्द बल्लभ पंत, राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा को दान स्वरूप भेंट की गयी। 

इस अवसर पर डॉ0 चन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इससे संग्रहालय की कलाकृतियों में समग्रता आयेगी जिससे कि पर्यटकों, दर्शकों एवं शोधार्थियों को इसकी सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर प्र्राप्त होगा। साथ ही उनके द्वारा स्थानीय जनता से अपील की गयी कि जिस किसी व्यक्ति के पास इस प्रकार की कोई भी धरोहर/कलाकृति हो सकती हैं, तो वे उसे संग्रहालय को दान स्वरूप भंेट कर सकते हैं। जिसे संग्रहालय द्वारा दानदाताओं का विवरण सहित प्रदर्शित किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने लेप्रोसी अस्पताल में बांटे फल

उक्त कोरा (खड़ग/खांन्) स्व0 किशन सिंह बिष्ट के बड़ी मुखानी, हल्द्वानी निवासी भतीजों वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एवं श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट के माध्यम से राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा को उपलब्ध कराया गया। उक्त कोरा (खड़ग/खांन्) प्राप्त करने हेतु चन्दन सिंह जीना एवं राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा से सुरेन्द्र सिंह एवं जन्मेजय तिवारी मौजूद रहे। 

जिला सूचना अधिकारी,अल्मोड़ा

Advertisement