Uttrakhand News :उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बदलापुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बदलापुर में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर के मैदान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित सभा को मुख्यमंत्री जौनपुर संसदीय सीट से भारतीय प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन में मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह भाजपा प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहेंगे.