Almora News :रसोई गैस के रिसाव से लगी आग,बुरी तरह झुलसी महिला

अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के ग्राम मनियागर में रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में महिला बुरी तरह झुलस गई, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की शाम मनियागर निवासी विमला देवी (51) घर में खाना बना रहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: हल्द्वानी रोड पर चलती कार में अचानक लगी आग, फायर सर्विस ने सूझबूझ से पाया काबू; टला बड़ा हादसा

अचानक रसोई गैस में रिसाव होने से आग लग गई, इसमें वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

Advertisement