Almora News :09 महिनें से गुमशुदा युवक को धौलछीना पुलिस ने हल्द्वानी से सकुशल किया बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

बेटे से मिलकर परिजन हुए प्रसन्न, पुलिस की कार्यवाही को सराहा

दिनांक 26 दिसंबर 2023 को सेला,मनीआगर धौलछीना निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र के लगभग 5 महीने पूर्व घर से चले जाने व अभी तक वापस न  आने के संबंध में तहरीर दी  गई थी, जिस पर थाना  धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज की गई।

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र के गुमशुदाओं की तलाश हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:फायर ब्रिगेड को मिले आधुनिक रेस्क्यू उपकरण, आपदा प्रबंधन क्षमता होगी और मजबूत

दिनांक 07/05/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु खोजबीन शुरु की गई।गुमशुदा युवक के पास कोई फोन आदि न होने के कारण लोकेशन का पता नही चल पा रहा था,पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से दिनांक 07/05/2024 को गुमशुदा युवक को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया,युवक ने बताया कि वह घर से निकलने के बाद वह डिबरुगढ़, गुवाहाटी, असम चला गया था, किसी काम से हल्द्वानी आया था। युवक की काउंसलिंग कर भली- भाँति समझाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक संपन्न, एरोमैटिक एवं औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

9 महिने बाद अपने बेटे से मिलकर परिजन काफी खुश हुए और पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।

💠पुलिस टीम-

अपर उ0नि0 श्री जगदीश प्रसाद 

अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद 

हेड कानि0 श्री कुन्दन लाल

रि0कानि0 श्री अमित कुमार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *