Uttrakhand News :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमला देवी को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमला देवी को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर उन्हें बधाई दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि उत्तराखंड की लोक गायिका कमला देवी जी को कोक स्टूडियो में गायन का अवसर मिलने पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  खत्याड़ी पेयजल योजना का विरोध: चौमू के ग्रामीणों ने रोका संयुक्त निरीक्षण, उच्चस्तरीय जांच की मांग

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कमला जी अपनी गायिकी के माध्यम से उत्तराखंड के लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक संगीत के संरक्षण व संवर्धन के प्रति उनका उत्साह एवं समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव हड़खोला के हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

Advertisement