Almora News :यहा जीआईसी में शिक्षको के पांच पद रिक्त,नए शिक्षा सत्र में भी शिक्षकों की कमी नहीं हुई दूर

अल्मोड़ा। जीआईसी खाटवे में शिक्षको के पांच पद रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों को विज्ञान, राजनीति विज्ञान विषयों का ज्ञान नहीं मिल रहा है। नए शिक्षा सत्र में जीआईसी खाटवे में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई है।

विद्यालय में भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता नहीं है। वहीं एलटी संवर्ग में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों के पद रिक्त हैं। शिक्षकों

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

के विभागीय बैठकों, प्रशिक्षण में जाने पर वहां हालात और भी अधिक खराब हो जाते हैं।

💠विद्यालय भवन भी जर्जर

अल्मोड़ा। विद्यालय भवन भी जर्जर है। बारिश में छत से पानी टपकता है। जिससे कक्षाओं में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही कार्यालय के दस्तावेजों के खराब होने का भी खतरा बना रहता है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा धौलादेवी CHC में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। व्यवस्था के तहत पढ़ाई हो रही है।-अंबा दत्त बलोदी, मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा।