Almora News :प्रेशर कुकर फटने से बुरी तरह झुलसा युवक,उपचार के लिए पहुंचाया गया जिला अस्पताल

अल्मोड़ा। नगर निवासी एक युवक प्रेशर कुकर फटने से बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे बर्न वॉर्ड में भर्ती किया। प्रेशर कुकर के धमाके से आसपास के लोग दहशत में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

रविवार सुबह आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाला एक युवक दीपक(30) घर पर खाना बना रहा था। इसी बीच रसोई गैस पर रखे प्रेशर कुकर में अचानक धमाका हुआ और वह फट गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार के चलते इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बर्न वार्ड में भर्ती किया। चिकित्सकों ने कहा कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।

Advertisement