Uttrakhand News :सीबीआई ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून में सीबीआई ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने अभियंता के घर की भी तलाशी ली। इस दौरान टीम ने 20 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  14 लाख रुपये की लूट में फरार बजरंग दल का आरोपी सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, अब तक 7 दबोचे गए

जानकारी के अनुसार, सीमाद्वार में हो रहे एक निर्माण कार्य की एनओसी के नाम पर सहायक अभियंता ठेकेदार से साढ़े पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पहले एक लाख रुपये देने की बात हुई तो इसकी शिकायत ठेकेदार ने सीबीआई से की। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अभियंता को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी.

Advertisement