Weather Update :आज प्रदेश में शुष्क बना रह सकता है मौसम, जानिए पहाड से लेकर मैदान तक कैसा रहेगा आज का मौसम

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। इसके बाद गुरुवार से मौसम फिर करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​ऋषिकेश: देश के पहले ग्लास ब्रिज 'बजरंग सेतु' पर सैर के लिए देनी होगी फीस, SOP को मिली हरी झंडी

💠दून में चटख धूप खिली

मंगलवार को सुबह से दून में चटख धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान फिर चढ़ गया और 35 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि, शाम को आसमान में आंशिक बादल मंडराने लगे और रात को मध्यम हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक, दून में आज आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्की धूप खिल सकती है। जबकि, आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अन्य मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के चलते चटख धूप खिली रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: महिला होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण संपन्न, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 34.7, 19.2

ऊधम सिंह नगर, 35.5, 18.0

मुक्तेश्वर, 23.6, 11.0

नई टिहरी, 24.8, 11.9

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा है और धूप के खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में मौसम साफ रहेगा दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *