Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत पुलिस बल को रखा है अलर्ट मोड पर,सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये चलाया जा रहा है संघन चेकिंग अभियान

सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की हो रही है सतर्क माँनिटरिंग

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त  सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द रखने के लिये जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तुओं की तलाश हेतु व्यापक चेकिंग अभियान चलाने  और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मिडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सुरक्षा के चाक चौबन्द रखने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। 

अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी,संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है,तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ज्वेलरी दुकान और गोदाम में चोरी करने वाले नेपाल के 2 चोर गिरफ्तार, सामान भी हुआ बरामद

💠सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस पर भी है सतर्क नजर

 आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग की जा रही है। चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर/अफवाह प्रचारित प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी । 

💠अपील-

सम्मानित जनता से अनुरोध है कि वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करे । 

अल्मोड़ा पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।