Almora News :यहा पुलिस ने अवैध शराब के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार, दुकान परचून की पर बेच रहा था शराब

0
ख़बर शेयर करें -

दुकान परचून की पर बेच/पिला रहा था शराब देघाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व होटल/ढाबों, रेस्टोरेण्टों व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।     

यह भी पढ़ें 👉  ##अल्मोड़ा में 14.30 लाख रुपये का भू-राजस्व बकाया न चुकाने पर अचल संपत्ति की होगी नीलामी: जैंती में 12 अगस्त को बोली

सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा आज दिनांक- 16/03/2024 को चेकिंग के दौरान भाकुडा बाजार में दुकानदार श्याम सुंदर सिंह बंगारी को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने व पिलाने पर उसके कब्जे से 24 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में बड़े फेरबदल की आहट: देहरादून से जल्द जारी होगी एक और आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

श्याम सुंदर सिंह बंगारी उम्र 39 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तल्ला भाकुडा थाना देघाट अल्मोड़ा 

💠थाना देघाट पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0 श्री गणेश सिंह राणा

2-हे0कानि0 श्री महेंद्र कुमार

3-हे0कानि0 श्री अमित कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *