Almora News :एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत 2000 से अधिक छात्राओं को पांच रुपये में मिलेगी सेनेटरी नैपकिन

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत 2000 से अधिक छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। परिसर में 90 हजार रुपये से दो सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई हैं। मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालते ही छात्राओं को मशीन से सेनेटरी नैपकिन मिलेगा।

विवि के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसएसजे विश्वविद्यालय की पहल पर परिसर के दृश्यकला संकाय और अपर कैंपस में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:थानाध्यक्ष लमगड़ा ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का किया आयोजन साथ ही विभिन्न लाभप्रद विषयों पर जानकारी देकर जनमानस को भी जागरुक करने हेतु किया प्रेरित

💠100 पैड की है क्षमता

अल्मोड़ा। एक मशीन में 100 पैड रखने की क्षमता है। स्थापित दो मशीनों में 200 पैड उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *