Uttrakhand News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आज ग्राउंडिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा रही है। इस प्रकार अब तक 71 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप हमारे ब्रांड एम्बेसडर ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़ कर भूमिका आप लोगों ने निभाई है। इससे प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सपने साकार हो रहे हैं। इसी का प्रतिफल है कि उत्तराखंड में व्यापार, विकास और विश्वास का नया माहौल बना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालेंगी खेल मंत्री रेखा आर्या

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्टार्टअप उत्तराखंड ग्रांड चैलेंज 2022-23 के विजेताओं यथा साक्षी एंड ग्रुप, अंकुश गर्ग, सौम्यदीप एंड अभि, लव शर्मा, मयंक बिष्ट, अरुण शर्मा, तेजस एंड वंश, समृद्धि एंड ग्रुप, समृद्धि एंड शिव साक्षी तथा कुलदीप बिष्ट को पुरस्कृत किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। यहां उद्योगों के अनुकूल वातावरण होने के साथ सभी प्रकार की अवस्थापना सुविधाएं मौजूद हैं और मुख्यमंत्री (CM Dhami) के मंत्र-सरलीकरण, निस्तारण, समाधान के तहत कार्य करते हुए राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Teacher Recruitment: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 1586 बेसिक शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 30 नई नीतियां बनाई गई है और उद्योग जगत से निरंतर संवाद बना हुआ है। उद्योगों से संबंधित जो भी समस्या होंगी, उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा ताकि उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट में भी अग्रणी राज्य बन सके। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने भी अब तक हुए निवेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *