Uttrakhand News :लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों पर लगाई अंतिम मुहर, जानिए किसके नाम पर बनी सहमति और किसका कटा टिकट

0
ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है।

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पार्टी ने केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट पर पुन: विश्वास जताया है। पार्टी पौड़ी गढ़वाल सीट से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत का टिकट काट सकती है। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं मंडल की दोनों लोकसभा सीटों पर अपने पुराने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की कवायद में है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर अजय भट्ट के अलावा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से वर्तमान सांसद अजय टम्टा के नाम पर लगभग अंतिम सहमति बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किया प्रतिभाग विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

वहीं पार्टी गढ़वाल सीट से इस बार निवर्तमान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को मैदान में उतारना चाहती है। पार्टी जहां रावत के काम काज से खुश नहीं है, वहीं गृहमंत्री अमित साह के नजदीक होने के नाते बलूनी को इसका फायदा मिल रहा है। उनके नाम पर लगभग अंतिम मुहर लग चुकी है। पार्टी टिहरी और हरिद्वार सीट को लेकर अभी असमंजस में है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में 'हिन्दी भाषा की वैज्ञानिकता' पर कार्यशाला का आयोजन

टिहरी की वर्तमान सांसद महारानी माला राज लक्ष्मी का पार्टी के अंदर विरोध के चलते ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नाम पर भी असमंजस में है। पार्टी यहां से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *