Almora News :टैक्सी स्टैण्ड के पास 1 व्यक्ति मुर्छित अवस्था में गिरा हुआ मिला, ट्रैफिक पुलिस ने समय से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

नगर के टैक्सी स्टैण्ड के पास 01 व्यक्ति के मुर्छित होकर गिरे होने की सूचना पर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज

💠समय से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, उपचार के बाद परिजनों के किया सुपुर्द

 आज दिनांक- 25.02.2024 को एक महिला ज्योत्सना जोशी द्वारा नगर में ट्रैफिक व्यवस्था में मौजूद इंटरसेप्टर प्रभारी निरीक्षक श्री अयूब अली को सूचना दी कि टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के पास एक व्यक्ति मुर्छित अवस्था में गिरा हुआ है। 

सूचना पर निरीक्षक अयूब अली हमराही कानि0 ललित बिष्ट व अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवानों को साथ लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उक्त मुर्छित व्यक्ति को उपचार हेतु जिला  चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया। इस बीच सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा के चीता मोबाईल ड्यूटी में नियुक्त कानि0 पवन कुमार व होमगार्ड प्रेम सिंह भी हॉस्पिटल पंहुचे।  

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

चिकित्सालय में डाक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति का चेकअप/उपचार करते हुए बताया कि इनका शुगर लेवल 24 पर है। आप लोग इन्हें समय पर ले आये अन्यथा इनकी जान को खतरा था। डॉक्टर द्वारा आवश्यक उपचार करने के बाद उक्त व्यक्ति होश में आया, जिसने अपना नाम दीपक सिंह कनवाल निवासी स्यालीधार, अल्मोड़ा बताया।  जिस पर कानि0 पवन कुमार द्वारा उक्त व्यक्ति के परिजनों से सम्पर्क कर हॉस्पिटल बुलाया गया तथा ईलाज के बाद उसके भाई कैलाश व भतीजा गोकुल के सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

दीपक सिंह कनवाल की जान बचानेपर उसके भाई व भतीजे द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।