Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में धौलछीना पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान,बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों का किया 10-10 हजार का चालान

0
ख़बर शेयर करें -

प्रातः कालीन सत्यापन/चेकिंग अभियान में 50 लोगों के किये सत्यापन

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ अल्मोड़ा प्रशासन सख्त; मिठाई, मावा और घी समेत 16 नमूने जांच को भेजे

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-25.02.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ बाहरी प्रदेशों से थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत/निवारसत व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रातः 07 बजे से थाना क्षेत्र कस्बा बाड़ेछीना में सत्यापन अभियान चलाकर 50 लोगों का सत्यापन किया गया।

इस दौरान 02 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को लेकर भ्रामक खबर फैलाने पर न्यूज़ पोर्टल के खिलाफ तहरीर

 💠सत्यापन हेतु जागरूकता

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किरायेदार रखने से पूर्व अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने, बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर मकान मालिक के विरुद्ध होने वाली चालानी कार्यवाही की जानकारी देकर बिना सत्यापन किरायेदार नही रखने की सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *