Uttrakhand News :हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से होगी प्रारंभ,कपाट बंद करने की तिथि भी घोषित

तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से प्रारंभ होगी। कपाट बंद करने की तिथि 10 अक्टूबर घोषित की गई है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नैनीताल में तीन दिनी वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब: जाम से थमी रफ्तार, होटलों के दाम 4 गुना बढ़े तो सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हुए लोग

नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया कि गुरुद्वारा ट्रस्ट ने तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 25 मई निर्धारित की है।

10 अक्टूबर को कपाट बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस पर सहमति दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन यात्रा के संचालन में पूर्ण सहयोग करेगा।