Uttrakhand News :उत्तराखंड के इस गांव में जंगली सुअरों का बड़ा आतंक,किसानों की फसल बर्बाद कर रहे सुअर, ग्रामीण परेशान

उत्तराखंड के बागेश्वर के लोग जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है। गोमती घाटी के कई गांवों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। जंगली सुअरों के झुंड खेतों में घुसकर काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।

💠परेशान काश्तकारों ने वन विभाग से जंगली सुअरों को मारने की अनुमति देने की मांग की है।

छ्त्यानी, मजकोट,रौल्याना, कुंझाली, सिमार, लोहागड़ी, ज्वणास्टेट समेत दर्जनों गांवों में जंगली सुअरों का आतंक बना हुआ है। सूअर न केवल फसलों और सब्जियों को तहस-नहस कर रहे हैं बल्कि अब ग्रामीणों पर हमला भी कर रहे हैं।

💠किसानों की फसल बर्बाद कर रहे सुअर

यह भी पढ़ें 👉  परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: बागेश्वर में तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ

जंगली सुअर फसल नष्ट कर खेतों में गड्ढे बना दे रहे हैं। रात भर झुंडों में घुसे सुअर खेतों में डेरा डाले रहते हैं। इस कारण पूरी फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कत्यूरी, गोमती घाटी पूर्व सैनिक जन विकास समिति के अध्यक्ष कै.पुष्कर सिंह बिष्ट, भरत बिष्ट, हरक सिंह गुसाई, पुष्कर भंडारी आदि का कहना है कि जंगली सुअर लंबे समय से उनकी फसलों को चौपट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू: अधिकारियों के तबादलों पर भारत निर्वाचन आयोग का शिकंजा, शासन ने जारी किए सख्त आदेश

💠वन विभाग नहीं दिला रहा निजात

कई बार वन विभाग को सूचना देने के बाद भी न तो इनके आतंक से निजात दिलाई जा रही है और न ही उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। परेशान किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वन विभाग जंगली सुअरों की समस्या से निजात नहीं दिलाता है, तो उन्हें आंदोलन छेड़ने को बाध्य होना पड़ेगा।

Advertisement