Almora News:सीएम धामी ने अल्मोड़ा के हवालबाग में 202 करोड़ से अधिक योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हवालबाग, अल्मोड़ा में आयोजित आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल 20213.60 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पणएवं शिलान्यास किया। जिनमें 11702.67 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं 8510.93 लाख रू0 की शिलान्यास है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवी शक्ति के स्वरूप 10 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश है। यदि किसी को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विशिष्टता को भली भांति समझना हो तो एक बार उसे अवश्य अल्मोड़ा में कुछ समय बिताना चाहिए, पिछले वर्ष से आयोजित हो रहा यह आजीविका महोत्सव अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने का एक मंच भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Big news वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों की नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड देवभूमि प्रदेश है। यहां हमेशा से सुख शांति से लोग जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देव भूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बढ़ा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से महिलाओं की आर्थिकी में वृद्धि होगी एवं रोजगार सृजन करने में भी मददगार होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने हेतु 111 करोड़ रुपए के ऋण चेक महिलाओं को वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:खटीमा की बेटी तिला सैन ने रचा इतिहास: माउंट एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड का नाम किया रोशन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा कर दिया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है।

जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन सिंह, द्वाराहाट सुनील राज समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विभु कृष्ण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *