Pithoragarh News:नैनीसैनी हवाई पट्टी पर विमान की सफल हुई ट्रायल लैंडिंग

0
ख़बर शेयर करें -

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर ट्रायल लैंडिंग के बाद ट्रेनिंग फ्लाइट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। ट्रायल लैंडिंग और ट्रेनिंग फ्लाइट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नैनीसैनी से शीघ्र विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित विमान सेवा शुरू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए फ्लाईबिग कंपनी के विमान ने चार ट्रायल लैंडिंग की थी। चारों ट्रायल लैंडिंग में रनवे पर लैंडिंग और टेक ऑफ सफल रहे। ट्रायल लैंडिंग के बाद तीन ट्रेनिंग फ्लाइट की प्रक्रिया की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड में हेली सेवाओं का बड़ा विस्तार, 5 नए रूटों पर जल्द भरेंगे उड़ान

इसके तहत शनिवार को दो बार और रविवार को एक बार ट्रेनिंग फ्लाइट की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें विमान में तैनात कर्मचारियों और एयरपोर्ट पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रायल लैंडिंग और ट्रेनिंग फ्लाइट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नैनीसैनी से पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए 30 या 31 जनवरी से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:नौकरी के नाम पर ₹2.50 लाख की ठगी: 2 साल से फरार अभियुक्त अमरोहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

डीजीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक तीन ट्रेनिंग फ्लाइट होनी थी। शनिवार को दो और रविवार को तीसरी ट्रेनिंग फ्लाइट हो चुकी है। आगे का निर्णय शासन स्तर पर होगा – रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *