Weather Update :उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट,वर्षा-बर्फबारी की बनी उम्मीद,अगले तीन दिनों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा के आसार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंधिक बादल छाये रहने से पारे में गिरावट दर्ज की और ठिठुरन बढ़ गई।

ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मंगलवार से दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और जोरदार हिमपात हो सकता है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले चले 44 दिवसीय जनआंदोलन की ऐतिहासिक जीत कोसी नदी पर पुल निर्माण हेतु ₹6 करोड़ का टेंडर जारी

रविवार को देहरादून में सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में हल्की धूप के साथ दिनभर बादल मंडराते रहे। साथ ही सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ गई। बीते दिनों चटख धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई थी और दिन में ठंड से राहत थी। जबकि, रविवार को पारे ने फिर गोता लगा दिया। दून में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन और शनिवार से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरे और धुंध से भी जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। जिससे वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगले तीन दिनों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा के आसार हैं। ऊधमसिंह नगर में शीत लहर का प्रकोप रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking New:उत्तराखंड में जल्द लागू होगी 'देवभूमि परिवार पहचान पत्र' योजना, मार्च में बजट सत्र के दौरान आएगा एक्ट।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में मौसम ठंडा रहा सुबह से ही हल्के कोहरे के साथ धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप के लिए रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *