Uttrakhand News :दीयो की रोशनी से जगमगा उठा उत्तराखंड, उत्तराखंड के सभी जिलों में भव्य दीपोत्सव का किया गया आयोजन,राममय हुआ पूरा उत्तराखंड

0
ख़बर शेयर करें -

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड में भी उत्सव का माहौल है। उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी जिलों में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत सभी जिलों का माहौल राममय हो गया।

ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा ने दीए जलाए। शाम होते ही पटाखों से शहर गूंज उठा। लोगों के घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें और दीयों से दिवाली-सा उत्सव रहा। वहीं, लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल में होगा व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट, नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

नैनीताल में श्री राम सेवा दल की ओर से मल्लीताल चाट पार्क में रंगोली व दीप जलाए गए। नैनीताल में लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। घंटों तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ"; योग से स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का आह्वान

श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हल्द्वानी में रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में लीनेस क्लब की सदस्यों द्वारा दीपोत्सव मनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *