Weather Update :पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से ज्यादा रहेगी ठंड, वही मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र में घना कोहर छाने का किया अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे और पाले की वजह से रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है।

मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से रातें ज्यादा सर्द होंगी। वहीं दिन के वक्त धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। देहरादून के साथ ही नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा। राज्य में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून अलर्ट: आपदा से निपटने के लिए अल्मोड़ा जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम अंशुल सिंह ने विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

💠इस बार अभी तक बारिश नहीं,आगे भी आसार कम 

देहरादून में जनवरी महीने में पहले 20 दिन में सामान्य तौर पर करीब 24.6 मिमी बारिश होती आई है। लेकिन, इस बार जनवरी के पहले बीस दिन दून में बारिश तक नहीं हुई। दून समेत 10 जिलों में भी यही स्थिति रही। उत्तरकाशी, चमोली और नैनीताल के कुछ हिस्सों में बहुत मामूली बारिश दर्ज की गई। आगे भी बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा तोहफा: 1 अगस्त से रिटर्न और ग्रुप टिकट बुकिंग पर मिलेगी 10% तक की छूट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा सुबह शाम कड़ाके की ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *