Uttrakhand News :उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे आठ सहायक लेखाकार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सौंपे जायेंगे नियुक्ति पत्र

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 08 सहायक लेखाकारों को मुख्य सेवक सदन में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे।

उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मुहिम में जुटी है। राज्य सरकार एक ओर जहां विभागों में लम्बे समय से रिक्त पदों पर भर्ती निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न आयोगों व बोर्डों से चयनित युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांट रही है। इसी क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों को उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्ति दी जायेगी। इन सभी चयनित सहायक लेखाकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जिसमें शिवानी शाह, दीपा बिष्ट, शशि रावत, हिमांशु जोशी, नितांशु भट्ट, आशीष कश्यप, मनवीर एवं तरुण कुमार आर्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'सरकार जनता के द्वार': देहरादून की जगह अब चंपावत में होगा राज्य स्तरीय जनजाति महोत्सव

इन सभी सहायक लेखाकारों की नियुक्ति से उच्च शिक्षा विभाग में जहां लेखाकारों की कमी दूर होगी वहीं विभाग में वित्तीय, लेखा व अन्य विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में लेखा संवर्ग के तहत राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित आठ सहायक लेखाकारों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी। साथ ही इसका लाभ विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा। उम्मीद है कि नव नियुक्त अभ्यर्थी अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे और प्रदेश के विकास में सहयोगी बनेंगे। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर भविष्य हेतु बधाई और शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *