Weather Update :उत्तराखंड में मौसम लेगा करवट,इन जिलो में बारिश व बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने वाला है। इस बार कम बर्फबारी की मार झेल रहा उत्तराखंड अब मौसम में बदलाव के लिए तैयार है। उत्तराखंड में करीब दो माह बाद वर्षा-बर्फबारी की उम्मीद जगी है।

💠बारिश से पहाड़े पर ठंड और बढ़ जाएगी। 

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देने के आसार हैं। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है।

💠कोहरे को लेकर जारी है अलर्ट

हालांकि, अगले कुछ दिन हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी हिस्सों में कोहरे का असर बना रह सकता है। कोहरे को लेकर भी विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: NH घाट (मुना बैंड) के सुधारीकरण को ₹33.47 करोड़ स्वीकृत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का जताया आभार

💠सुबह-शाम ठिठुरन से लोग परेशान

बीते दो दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे पारे में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। लोग कड़कड़ाती ठंड में अलाव का सहारा ले रहे हैं।

💠रेल और हवाई सेवाओं पर है असर

मैदानों में कोहरे के कारण रेल व हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। देहरादून पहुंचने वाली फ्लाइट्स व ट्रेनें आधे से एक घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देहरादून में अवैध कॉल सेंटर का पर्दाफाश, सिम बॉक्स से चल रहा था ठगी और ब्लैकमेलिंग का खेल

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा जिससे ठंड से कुछ राहत मिली मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहेगा सुबह घाटी क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा।