Uttarakhand News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार, दरोगा फरार

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर रही है।इसी कड़ी में विजिलेंस को मिली शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद के दरोगा पंकज कुमार को ट्रैक करने की कोशिश की। इस दौरान पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस की टीम ने ₹30000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, जबकि दरोगा फरार होने में कामयाब हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी सचिव पंकज पांडेय की दो टूक— केंद्रीय योजनाओं पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

🔹दरोगा की तलाश में विजिलेंस 

घंटों पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है।

🔹मुकदमा दर्ज 

टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement