Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के सौदागरों को स्पष्ट सन्देश, या तो सुधर जाओ नही तो जाओ जेल,स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा  द्वारा समस्त सीओ,थाना,चौकी प्रभारियों एवं एसओजी,एएनटीएफ टीम को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी,बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी एसओजी श्री सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ श्री सौरभ कुमार भारती के संयुक्त नेतृत्व में एसओजी,एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10 जनवरी को चेंकिग के दौरान भैसोड़ा फार्म तिराहे के पास एक युवक गौरव कुमार आर्या के कब्जे से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

🔹बरामदगी-6.50 ग्राम स्मैक 

यह भी पढ़ें 👉 

🔹कीमत- 65,000 रुपये

🔹पुलिस टीम –

1.उ0नि0 दिनेश परिहार –प्रभारी चौकी धारानौला 

2.कानि 0 राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ 

3.कानि0 विरेन्द्र सिंह एसओजी/एएनटीएफ