Pithoragarh News:रं हाफ मैराथन में अल्मोड़ा के खुशाल सिंह ने 96 मिनट पूरी की हॉफ मैराथन, जीता गोल्ड मेडल

0
ख़बर शेयर करें -

रं कल्याण संस्था, नमामि गंगे, सीबीटीएस की ओर से 21 किमी हाफ मैराथन व 6 किमी दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को नगद पुरस्कार, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

🔹 हाफ मैराथन व दौड़ का शुभारंभ 

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम मंजीत सिंह, संस्था के केंद्रीय संरक्षक बिशन सिंह बोनाल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, खंड विकास अधिकारी दुर्गा राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। संस्था के केंद्रीय खेल सचिव डॉ. किशोर सिंह सिरखाल ने बताया कि 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ में अल्मोड़ा के खुशाल सिंह ने 1.36 घंटे में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निखिल सौन दूसरे और अल्मोड़ा के गौरव सिराड़ी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में माया, मोनिका तिवारी और मीना कोरंगा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चम्पावत की सोनी बिष्ट ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल: 'ग्रामोत्थान योजना' से बदली तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर

🔹अन्य विजेताओं के नाम 

रं वर्ग में जितेंद्र सिंह गर्ब्याल ने पहला, गौरव सिरखाल ने दूसरा और सावन सिंह सीपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में कृतिका गर्ब्याल ने पहला और योगिता दरियाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छह किमी दौड़ ओपन बालिका वर्ग में आरती जोशी, खुशबू जोशी और बालक वर्ग में कपिल धामी, सुमित क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 10 बालक वर्ग में स्वास्तिक नगन्याल और बालिकाओं में खुशबू जोशी प्रथम रहे।

🔹पुरषो की दौड़ का भी हुआ आयोजन 

40 से अधिक आयु वर्ग में राधिका सिरखाल, 50 वर्ष की आयु से अधिक में पुष्पा नगन्याल और 60 वर्ष की आयु से अधिक में देवकी गर्ब्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुषों की 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वीर सिंह गर्ब्याल प्रथम रहे। संचालन करन थापा, राजेंद्र नबियाल, त्रिभुवन गर्ब्याल ने किया। वहां शाखा अध्यक्ष दीपक रोंकली, कृष्णा गर्ब्याल, राम सिंह ह्यांकी, धर्मेंद्र सिंह, अनिल ऐतवाल, दलीप गर्ब्याल, भगेश्वरी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ककराली गेट से नन्धौर वन्यजीव अभ्यारण में ईको-टूरिज्म हेतु जिप्सी संचालन का सुनहरा अवसर नन्धौर वाइल्डलाइफ सफारी के लिए जिप्सी/योद्धा वाहन संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

🔹पांखू की तीन बहनों का रहा दौड़ में जलवा 

हाफ मैराथन दौड़ में पांखू की तीन बहनों ने अपना दम दिखाया। आरती जोशी ने छह किमी दौड़ में प्रथम स्थान के साथ पांच हजार, खुशबू जोशी ने दूसरे स्थान पर रहकर तीन हजार रुपये, मेडल और प्रमाणपत्र प्राप्त किए। खुशी जोशी ने अंडर 10 आयु वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 1500 रुपये का इनाम दिया गया। खुशबू और खुशी जोशी जुड़वां हैं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *