Uttarakhand News:झाड़ियों से निकली और सैलानियों की जिप्सी पर झपट पड़ी बाघिन, वीडियो वायरल

यहां एक बाघिन के पर्यटकों की जिप्सी पर झपटने की घटना सामने आयी है। हालांकि बाघिन जिप्सी के अंदर नहीं घुसी।पर्यटकों की एक जिप्सी पर बाघिन के झपटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो कार्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का बताया जा रहा है।वन्यजीवों का नजदीक से दीदार करने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक कार्बेट पार्क पहुंचते हैं लेकिन कई बार यहां वन्यजीवों का आक्रामक व्यवहार भी देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​नीट-यूजी काउंसलिंग: फर्जी एससी प्रमाण पत्र पर लिया एमबीबीएस दाखिला रद्द, उत्तराखंड में अब तक 16 सीटें निरस्त

🔹सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघिन जंगल से निकलकर सफारी कर रहे पर्यटकों की जिप्सी की ओर दौड़ती नजर आ रही है। इस दौरान सफारी कर रहे लोगों की सांसें थम जाती हैं लेकिन कुछ देर के बाद बाघिन जंगल में चली जाती है। वन्यजीव प्रेमी और नेचर गाइड संजय छिम्वाल का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का है। कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि वीडियो आठ से दस दिन पुराना है जिसकी जांच की जा रही है।