ब्रेकिंग न्यूज़: Luxury कार के शौकीन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

 

हरिद्वार :- हरियाणा से लग्जरी कार लूटकर फरार हुए आरोपी दो सगे भाई रोड़ीबेलवाला पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

 

 

रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने लूटी गई कार एवं दोनों आरोपी भाईयों को यहां पहुंची हरियाणा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

 

दोनों सगे भाई अपने परिवार के साथ यहां गंगा स्नान करने पहुंचे थे।

 

 

पुलिस ने उनके परिवार को वापस भेज दिया।

डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस की पीठ थपथपाई है।

 

 

Advertisement