Uttrakhand News :एकल महिला स्वरोजगार योजना के संबंध में कैबिनेट की अगली बैठक में आएगा यह प्रस्ताव, महिलाओं को मिलेगा यह लाभ

देहरादून:एकल महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के दृष्टिगत उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने को संचालित की जाने वाली मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट की अगली बैठक में आएगा।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास में हुई विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी साझा की।

💠किन्नर भी उठा सकेंगे इस योजना का लाभ

उन्होंने नंदा-गौरा योजना में आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।कैबिनेट मंत्री आर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, एसिड अटैक से पीडि़त, परित्यक्त महिलाएं शामिल की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटकखोला में भव्यता के साथ संपन्न हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक और दीपोत्सव

किन्नर भी योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एकल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की घोषणा की थी। अब इसका प्रारूप तय कर लिया गया है।

💠75 प्रतिशत दी जाएगी सब्सिडी

उन्होंने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना को ऋण आधारित न करते हुए सब्सिडी आधारित करने का मजबूत प्रस्ताव कैबिनेट की अगली बैठक में लाया जाएगा। योजना के तहत चयनित एकल महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी।

इसके लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।नंदा-गौरा योजना की आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मंत्री ने बैठक में समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना में आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बालिका इसके लाभ से वंचित न रहने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव का दूसरा दिन: बच्चों ने कवि सम्मेलन में गढ़ीं 'विकसित भारत 2047' की कविताएं, सीनियर वर्ग में हुआ एकल नृत्य मुकाबला

कैबिनेट मंत्री आर्या ने मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण और रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी करने के संबंध में भी चर्चा की। बैठक में विभागीय सचिव हरि चंद सेमवाल, निदेशक प्रशांत आर्य, उप निदेशक विक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement