Weather Update :उत्तराखंड में मौसम शुष्क,मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा बना मुसीबत,पर्वतीय क्षेत्र में पाले की मार से बेहाल

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून में शुष्क मौसम के बीच सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही है। दिन में चटख धूप खिल रही है, लेकिन देर रात से सुबह तक ज्यादातर क्षेत्र कोहरे के आगोश में डूब जा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है। दिन में सर्द हवाओं का क्रम बना रहेगा।

तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा मुसीबत बना हुआ है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्र भी पाले की मार से बेहाल है। सुबह-शाम के पारे में भी गिरावट आने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ"; योग से स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का आह्वान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और पंचावत के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 21.4, 7.2 ऊधम सिंह नगर, 16.4, 5.2 मुक्तेश्वर, 14.6, 4.2 नई टिहरी, 16.0, 4.0

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 4 जुलाई से शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान, जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारी

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में एकदम तेज धूप रही और मौसम पूरी तरह साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *