Almora News:देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की जिला एवं नगर कार्यकारिणी भंग, राजेंद्र तिवारी बने जिला संयोजक

0
ख़बर शेयर करें -

व्यापार मंडल चुनावों की सरगर्मियों के बीच आज उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल *देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने पत्र के माध्यम से अल्मोड़ा जिले व नगर कार्यकारणी को भंग कर दिया है।

🔹व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव फरवरी मे होंगे 

प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर के आदेश अनुसार अल्मोड़ा जिला एवं नगर कार्यकारिणी भंग कर अल्मोड़ा के वरिष्ठ व्यापारी व निवर्तमान सभासद राजेंद्र तिवारी को देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा का जिला संयोजक नियुक्त कर  सदस्यता अभियान शुरू करते हुए नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव फरवरी महीने में संपन्न कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:टिहरी लेक फेस्टिवल 0.2 का भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया कोटी-नई टिहरी रोपवे का एलान

🔹व्यापारीयों के हितों में लिए जाएंगे कई अहम निर्णय।

नव नियुक्त जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से नगर में व्यापारियों का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक व्यापारी का सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखा गया है। सदस्यता अभियान में सभी व्यापारी वर्ग को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के पश्चात् अल्मोड़ा के व्यापारीयों के हितों में लिए जाएंगे कई अहम निर्णय।

🔹व्यापार मंडल का जल्द ही अल्मोड़ा में  गठन 

कई वर्षों पश्चात देवभूमि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर में पुनः चुनाव कराने से अल्मोड़ा में व्यापारीयों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं और अल्मोड़ा के व्यापारी ये आशा कर रहे हैं की एक अच्छी व व्यापारी हितो में कार्य करने वाली व्यापार मंडल का जल्द ही अल्मोड़ा में  गठन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

🔹यह लोग रहे मौजूद 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नव नियुक्त जिला संयोजक बनने पर राजेंद्र तिवारी को पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महासचिव नगर व्यापार मंडल मनोज सिंह पवार, विनीत बिष्ट, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर फूल मालाओं से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *