Weather Update :उत्तराखंड में शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में बदलेगा का मौसम का मिजाज,नववर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होने की आशंका

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नववर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है, लेकिन शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है।

जिससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी से प्रदेशभर में सर्दी का सितम बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। वहीं, पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से नववर्ष की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:UOU में अब सिर्फ NET-JRF पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा PhD में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा खत्म

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, शनिवार, रविवार और सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट आने और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से होटल,रिजॉर्ट व रेस्टोरेंटों का फायर रिस्क निरीक्षण।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *