Uttarakhand News:हरिद्वार मे बड़ा हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत,तीन की हालत गंभीर

हरिद्वार जिले के रुड़की में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रुड़की के एक गांव में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने के कारण बारह से अधिक मजदूर मलबे में दब गये, जिनमें से अब तक छह की मौत हो चुकी है।यह हादसा सुबह-सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हुआ। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।

🔹जाने मामला 

हरिद्वार जनपद के अंतर्गत रुड़की तहसील में आज सुबह मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव स्थित सानवी ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं जबकि एक मजदूर की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घायल मजदूरों में तीन की हालत गंभीर है। 

बताया जा रहा है कि सुबह मजदूर चिमनी में ईंट भरते मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ज्वेलरी दुकान और गोदाम में चोरी करने वाले नेपाल के 2 चोर गिरफ्तार, सामान भी हुआ बरामद

मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए मजदूरों में से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।राहत व बचाव कार्य जारी है, स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन किमी पैदल चलने को मजबूर हुए भक्त; जाम से बेहाल रही व्यवस्था

मृतकों में 26 वर्षीय मुकुल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम उदलहेडी थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, 20 वर्षीय साबिर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर, 40 वर्षीय अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, 50 वर्षीय बाबूराम पुत्र कालूराम निवासी, ग्राम लाहबोली थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार, जग्गी पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम पिन्ना जनपद मुजफ्फरनगर, समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। जबकि रवि पुत्र राजकुमार निवासी बड़ोद जनपद बागपत व इंतजार पुत्र लतीफ निवासी जनपद सहारनपुर की हालत गंभीर बनी हुई है।