Haldwani News:हल्द्वानी से लखनऊ के लिए AC बस सेवा शुरू, जानें शेड्यूल और किराया

0
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब राहत मिलने वाली है क्योंकि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने ऐसी बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वोल्वो बस के लिए भी मंथन शुरू हो गया है।

🔹टाइम और शेडूल 

हल्द्वानी से लखनऊ के लिए चार साधारण बसों का संचालन होता है। एक बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की है जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर से भी हल्द्वानी से बस लखनऊ के लिए रवाना होती है। अब सवारियों को अतिरिक्त विकल्प देने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने AC बस सेवा शुरू कर दी है। ये बस लखनऊ से सुबह 8:30 बजे हल्द्वानी और हल्द्वानी से रात 9:15 लखनऊ के लिए रवाना होगी। बस का किराया 770 रुपए तय किया गया है। ठंड में AC बस के शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने जिला गंगा सुरक्षा समिति की ली बैठक, नदियों के संरक्षण व अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए सख्त निर्देश

इस बारे में हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने जानकारी दी कि AC बस सेवा परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू की है। इसके साथ ही वोल्वो बस सेवा शुरू करने के संबंध में पत्र लिखा गया है। इस पर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *