Pithoragarh News :आदि कैलाश और ओम पर्वत में हेलीकॉप्टर से यात्रा कराने पर रं समुदाय के लोगों ने जताया विरोध

0
ख़बर शेयर करें -

रं समुदाय के लोगों ने हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा कराने का विरोध किया है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम एमआई 17 हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा कराने की तैयारी कर रहा है जिसका विरोध किया गया जाएगा

शनिवार को व्यास ऋषि मेला समिति के अध्यक्ष मदन नबियाल के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि केएमवीएन के हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा कराने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', आपदा प्रबंधन ने SDRF-NDRF को किया अलर्ट मोड पर

समिति के महासचिव राजेंद्र नबियाल ने कहा कि चीन सीमा तक सड़क पहुंचने के बाद 80 से अधिक स्थानीय ग्रामीणों ने बैंक से ऋण लेकर होम स्टे बनाए हैं और वाहन खरीदे हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर से दो दिन में यात्रा होने पर स्थानीय लोगों का रोजगार और उच्च हिमालय क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, दीपक रोंकली, दीपक दरियाल, रितेश गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *